फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने जीवीके ग्रुप, एमआईएएल के खिलाफ कई परिसरों पर छापे मारे

Tue, 28 Jul 2020 11:54 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जीवीके समूह, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (एमआईएएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में कई परिसरों पर मंगलवार को छापे मारे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मुंबई हवाईअड्डे के संचालन में 705 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता की जांच के संबंध में ये छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि पीएमएलए के प्रावधानों के तहत मुंबई और हैदराबाद के नौ परिसरों में छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जीवीके समूह, एमआईएएल और जीवीके समूह के प्रवर्तकों के परिसरों पर छापे मारे गए।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने इन कंपनियों के खिलाफ सीबीआई की हालिया प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद इस महीने की शुरुआत में पीएमएलए के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट, जोकि पुलिस की एफआईआर के समकक्ष होती है, दर्ज की थी।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय इस बात की जांच कर रहा है कि क्या आरोपियों द्वारा निधियों के अवैध हस्तांतरण से वास्तविक धनराशि का शोधन कर निजी संपत्ति संग्रहीत की गई।

ईडी और सीबीआई के मामले मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) के कोष से 705 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़े हुए हैं जिसके लिए खर्च को बढ़ा हुआ दिखाया गया, राजस्व को कम दिखाया गया तथा रिकॉर्ड में हेरफेर समेत अन्य गड़बड़ियां की गईं।

एमआईएल, जीवीके एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अलावा अन्य निवेशकों के बीच सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) के तहत संयुक्त उद्यम है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें