फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की कार्रवाई: रोज वैली धन शोधन मामले में जब्त कीं 26.98 करोड़ रुपये की संपत्तियां

Wed, 06 Oct 2021 10:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोज वैली धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए 26 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की हैं। वर्ष 2014 में दर्ज किए गए इस मामले में एजेंसी अब तक 1000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कहा कि इसने कई करोड़ रुपये के रोज वैली धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले के संबंध में 26.98 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। एजेंसी ने इस संबंध में जारी एक बयान में कहा कि जब्त की गई संपत्तियां भूमि, होटल, बैंक बैलेंस और रोज वैली ग्रुप ऑफ कंपनीज के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के रूप में हैं।

विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि रोज वैली ग्रुप ऑफ कंपनीज ने विभिन्न फर्जी और काल्पनिक योजनाओं के जरिए आम जनता से बड़ी मात्रा में रुपये जमा किया और पुनर्भुगतान में गड़बड़ी की। ईडी ने पहले कहा था कि जांच में पता चला है कि कई संपत्तियां पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, असम, महाराष्ट्र और झारखंड समेत कुछ अन्य राज्यों में आम जनता से जुटाए गए पैसे से अवैध तरीके से ग्रुप की विभिन्न कंपनियों के नाम पर खरीदी गई हैं।

अभी तक ईडी इस मामले में कुल 1074 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। एजेंसी ने कंपनी, इसके चेयरमैन गौतम कुंदू और अन्य के खिलाफ साल 2014 में धन शोधन का मामला दर्ज किया था। इसके बाद इसने कुंदू को कोलकाता में गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी रहने के बावजूद ईडी द्वारा कई आरोप पत्र दायर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें