प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय सिंघल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को संजय सिंघल को सात दिन की रिमांड पर भेजा दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी कथित बैंक धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये के धनशोधन करने के सिलसिले में की गई है।
उन्होंने बताया कि मामले में पूछताछ के बाद सिंघल को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक सिंघल को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए और हिरासत की मांग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सिंघल को जांच में सहयोग नहीं करने के बाद गिरफ्तार किया गया। ईडी ने हाल में बीपीएसएल की 4,025 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। ईडी ने कहा, कंपनी के सीएमडी रहने के दौरान सिंघल और उनके परिवार के सदस्यों ने बीपीएसएल में 695.14 करोड़ रुपये पूंजीगत निवेश के तौर पर लगाए और बैंक ऋण से मिले कोष को मोड़ कर कृत्रिम तरीके से दीर्घकालिक पूंजी लाभ पैदा किया।