फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के राजनीतिक उलटफेर पर आनंद महिंद्रा ने शेयर किया यह रोचक वीडियो

Sat, 23 Nov 2019 02:02 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजनीति में एक रात में ही बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस उठापठक को समझाने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कबड्डी खेल का एक रोचक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद सीख मिलती है कि आप मुश्किल समय में कैसे विफलता को सफलता में बदल सकते हैं। 

एक खिलाड़ी भी पलट सकता है बाजी

इस वीडियो में दिख रहा है कि सिर्फ एक खिलाड़ी को पकड़ने से कैसे बाजी पलट गई। महिंद्रा ने कहा- क्या आप सोचते हैं कि महाराष्ट्र में जो हुआ उसे समझाने का इससे अच्छा तरीका कोई और हो सकता है?

विज्ञापन

 

महिंद्रा ने ये वीडियो 15 नवंबर को भी शेयर किया था। सोशल मीडिया पर शायद वे सबसे ज्यादा सक्रिय बिजनेसमैन हैं। ट्विटर पर उनके 73 लाख 32 हजार 520 फॉलोअर हैं।

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने ली शपथ

महाराष्ट्र में सियासी रस्साकस्सी के बीच भाजपा ने बाजी मारते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर सरकार बना ली है। देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी के अजित पवार को भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया। राज्यपाल ने फडणवीस सरकार को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करने का समय दिया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने फडणवीस और पवार को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार जी को बधाई। मुझे विश्वास है कि वे महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे।

महाराष्ट्र को चाहिए एक स्थिर सरकार

दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने परिणाम आने के बाद दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की। जिसकी वजह से राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार की जरूरत है न कि खिचड़ी सरकार की।'

हमने स्थिर सरकार बनाने का फैसला लिया

राज्य के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एनसीपी के अजित पवार ने कहा, 'परिणाम वाले दिन से लेकर आज तक कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना पाई है। महाराष्ट्र कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहा है जिसमें किसान का मुद्दा भी शामिल है। इसलिए हमने स्थिर सरकार बनाने का फैसला किया।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें