मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर के कांग्रेस ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए दावा किया है कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत पतली हो चुकी है और नई नौकरियां निकलनी बंद हो गई हैं।
कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि मोदी का नेतृत्व और नीति देश के लिए हानिकारक साबित हो रही है। मनमोहन सिंह ने कहा कि इस रिपोर्ट के हिसाब देश की अर्थव्यवस्था काफी नाजुक दौर से गुजर रही है।
7 फीसदी से नीचे आई विकास दरः चिदंबरम
पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा 2014 में जब यूपीए का कार्यकाल खत्म हुआ था तो अर्थव्यवस्था 7 फीसदी थी। हमने 2007 में इसको 8.5 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य रखा था। फिलहाल यह 7 फीसदी के स्तर से भी नीचे चली गई है।
लोगों को न तो नई नौकरियां मिल रही हैं और न ही कोई बड़ा निवेश हो रहा है। क्रेडिट ग्रोथ भी कहां पर है, इसकी भी किसी को कोई जानकारी नहीं है। हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि यह कहां हैं। इसकी वजह से रेटिंग एजेंसियों ने भी भारत की साख को घटा दिया है।