फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: चुनाव आयोग असम की मतदाता सूची में विशेष संशोधन करेगा, एक जनवरी तक जुड़ेंगे नाम; SIR से अलग है प्रक्रिया

Mon, 17 Nov 2025 04:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Assam: चुनाव आयोग ने असम में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का आदेश दिया है। यह प्रक्रिया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से अलग होगी। इससे पहले आयोग 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा कर चुका है। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने सोमवार को असम में मतदाता सूची का 'विशेष पुनरीक्षण' कराने का आदेश दिया। आयोग ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची 10 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके मुताबिक एक एक जनवरी 2026 वह तारीख होगी जिसके आधार पर यह विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह वार्षिक विशेष सारांश पुनरीक्षण और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) दोनों के बीच की प्रक्रिया जैसा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम ममता ने फिर लिखा PM को पत्र, गोरखाओं के मुद्दे पर केंद्र की ओर से नियुक्त वार्ताकार पर उठाए सवाल

कार्यक्रम के अनुसार, 22 नवंबर से 20 दिसंबर तक घर-घर जाकर सत्यापन होगा। मतदाता सूची का संयुक्त मसौदा 27 दिसंबर को प्रकाशित होगा और अंतिम सूची अगले साल 10 फरवरी को जारी होगी।
विज्ञापन


वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य में मतदाता सूची के 'विशेष पुनरीक्षण' कराने के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया और कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, असम सरकार चुनाव आयोग के उस फैसले का स्वागत करती है, जिसमें एक जनवरी 2026 को आधार तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण करने की बात कही गई है। 

ये भी पढ़ें: RCOM से जुड़ी कथित बैंक धोखाधड़ी की अदालत की निगरानी में होगी जांच? PIL पर सुनवाई करेगा कोर्ट
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इससे सभी योग्य नागरिकों के लिए स्पष्ट, अपडेटेड और सही मतदाता सूची तैयार करने में मदद मिलेगी। असम सरकार चुनाव आयोग को पूरा सहयोग देगी, ताकि यह पुनरीक्षण पारदर्शी और समय पर पूरा हो सके।' असम में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं।

निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के लिए किन राज्यों को चुना 
गौरतलब है कि गत अक्तूबर में जारी अधिसूचना के माध्यम से केंद्रीय चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के एसआईआर का दूसरा चरण आयोजित करने की घोषणा की थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। एसआईआर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें