फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: पाकिस्तान की ए और अंडर-टीमों की जिम्मेदारी संभालेंगे सरफराज अहमद, पीसीबी ने निदेशक नियुक्त किया

Mon, 17 Nov 2025 04:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

शाहीन और अंडर-19 टीमों के कोच, चयनकर्ता, सहयोगी स्टाफ के सदस्य अब सरफराज को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
सरफराज अहमद - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को पाकिस्तान शाहीन (ए टीम) और अंडर-19 टीमों का निदेशक नियुक्त किया है। सरफराज पिछले साल से बोर्ड से जुड़े हुए हैं और अब दोनों टीमों से संबंधित सभी कार्यों का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, आप कह सकते हैं कि वह पाकिस्तान शाहीन और जूनियर टीम के निदेशक हैं और जरूरत पड़ने पर उनके साथ विदेश दौरे पर भी जाएंगे। सूत्र के अनुसार शाहीन और अंडर-19 टीमों के कोच, चयनकर्ता, सहयोगी स्टाफ के सदस्य अब सरफराज को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, वह दोनों टीमों के लिए कोच या सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति के संबंध में लिए गए किसी भी फैसले में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें