कर्नाटक के चिकबलपुर में गुरुवार की दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार ये भूकंप दोपहर 2.16 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही। इससे पहले कल (बुधवार को) भी जिले में 2.9 और 3.0 तीव्रता के दो भूकंप आए थे।
विज्ञापन
तमिलनाडु में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। बताया गया कि गुरुवार को तमिलनाडु के वेल्लोर के 50 किमी पश्चिम-उत्तर हिस्से में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके दोपहर करीब सवा तीन बजे महसूस किए गए।