फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम बने कोलकाता नगर निगम के मेयर, वार्ड संख्या 82 से जीते थे चुनाव

Thu, 23 Dec 2021 02:53 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता नगर निगम की 144 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने 134 सीटों पर कब्जा जमाया जबकि भाजपा को बड़ा झटका लगा और उसे महज तीन सीटों पर ही जीत मिल सकी। इसके अलावा कांग्रेस और सीपीएम को 2-2 सीटों पर ही जीत मिल सकी है।
विज्ञापन
फिरहाद हाकिम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में कोलकाता नगर निगम का चुनाव परिणाम आने के बाद गुरुवार को नया मेयर भी चुन लिया गया है। टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। फिरहाद हाकिम वार्ड संख्या 82 से चुनाव जीते थे। नए मेयर की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग और पुलिस ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने में अच्छा काम किया। कोलकाता नगरनिगम रिपोर्ट कार्ड की हर छह महीने बाद समीक्षा की जाएगी। अगर कोई काम नहीं कर रहा है, तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


टीएमसी ने 144 में से 134 सीटों पर जीत दर्ज की
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की लहर चल रही है। कोलकाता नगर निगम की 144 सीटों में टीएमसी ने 134 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं भाजपा को बड़ा झटका लगा है और उसे महज तीन सीटों पर ही जीत मिल सकी है। इसके अलावा कांग्रेस और सीपीएम को 2-2 सीटों पर ही जीत मिल सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें