फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से दहला पूर्वी भारत, म्यांमार सीमा पर केन्द्र

Wed, 13 Apr 2016 08:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी और उत्तर भारत में बुधवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके चलते लोग दहशत के मारे घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए। भूकंप का केन्द्र भारत-म्यामांर सीमा पर जमीन से 134 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। कोलकाता में भूकंप के कारण मेट्रो सेवा रोक दी गई। बताया जा रहा है कि यहां एक मेट्रो स्टेशन में दरारें भी आ गई हैं। रिएक्टर स्केल पर इसकी ‌तीव्रता 6.8 मानी जा रही है। 
विज्ञापन


बुधवार शाम 7.25 पर अचानक आए भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए और तेजी से घरों से बाहर की ओर भागे। गुवाहाटी में भी भूकंप के चलते लोगों में खौफ देखा गया, लोग ऑफ्टर शॉक के डर से घरों से बाहर निकल आए। पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी में भी भूकंप से लोग दहशत में रहे। पटना में भी भूकंप का असर देखने को मिला। 

दिल्‍ली एनसीआर में भी भूकंप का आंशिक असर देखा गया। शाम 7.25 पर जैसे ही भूकंप के झटके लगने शुरू हुए लोग घरों से बाहर आ गए। हालांकि अभी किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें