फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: गुजरात में कांपी धरती, राजकोट में आया 4.3 तीव्रता का भूकंप; अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए झटके

Sun, 26 Feb 2023 04:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, नई दिल्ली/काबुल
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गुजरात में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 4.3 की तीव्रता वाला भूकंप गुजरात के राजकोट से 270 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में दोपहर 3:21 बजे आया। इसका केंद्र पाकिस्तान में करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन



इसके अलावा अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता भी 4.3 मापी गई। भूकंप फायजाबाद से 117 किलोमीटर दूर दक्षिण में आया। भूकंप के झटके तीन बजकर 29 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से करीब 70 किलोमीटर गहराई में था। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें