विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर विदेश मंत्रालय के कामों की जानकारी दी। सुषमा ने कहा की दुनिया में भारत की लोकप्रियता बढ़ी है, भारत का प्रभुत्व बढ़ा है। उन्होंने कहा आज हमारे पीएम की गिनती दुनिया के शीर्ष नेताओं में होती है।
पेरिस समझौते पर अमेरिका को दिया जवाब
H1B1 वीजा के मामले में सुषमा स्वराज ने कहा कि अभी तक इसमें तो कोई बदलाव नहीं आया है, लेकिन यह चिंता की बात है। कहा कि मैं भरोसा देती हूं कि हम इस मामले में ट्रंप प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और प्रधानमंत्री मोदी इस मसले को उठाएंगे। वहीं उन्होंने पेरिस समझौते को लेकर अमेरिका को जवाब दिया है। सुषमा ने कहा कि भारत ने पेरिस समझौते पर दस्तखत किसी धन-भय या दबाव में नहीं किया। भारत ने पर्यावरण प्रतिबद्घता के लिए इस सझौते पर पहले हस्ताक्षर किए।
पाक के साथ नहीं होगी बात
वहीं सुषमा ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं समझौते का सवाल ही नहीं। सुषमा ने कहा कि हम बहुत स्पष्ट हैं कि पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी और वार्ता के लिए किसी मध्यस्थता की कोई गुंजाइश नहीं है।
सुषमा ने गिनाई उपलब्धियां
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने मंत्रालय द्वारा बीते तीन साल में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बीते तीन साल में करीब 80 हजार भारतीयों को सफलतापूर्वक भारत लाया गया। पासपोर्ट प्रकिया को सरल बनाया गया है।घरेलू मामलों में विदेश मंत्रालय सक्रिय भूमिका निभा रहा है।पश्चिम एशियाई देशों के साथ भारत के संबध बेहतर हुए हैं।उन्होंने कहा कि दुनिया में भारतीय नागरिकों का सम्मान बढ़ा है। वहीं सुषमा ने विदेश राज्य मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतर काम किया है।
#WATCH EAM Sushma Swaraj addresses MEA annual press conference https://t.co/bwg8WFqlcs
— ANI (@ANI_news) June 5, 2017