फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRICS: ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जयशंकर; व्यापार और टैरिफ पर होगी चर्चा

Fri, 05 Sep 2025 11:20 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ब्रिक्स के ब्राजीली अध्यक्ष ने 8 सितंबर को एक वर्चुअल बैठक बुलाई है। हमारी ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बैठक में हिस्सा लेंगे। यह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नेताओं के स्तर का है।
विज्ञापन
एस जयशंकर - फोटो : वीडियो ग्रैब/ डॉ. एस जयशंकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिक्स समूह के एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसे ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने सोमवार को व्यापार और टैरिफ पर अमेरिका की नीतियों से उत्पन्न व्यापार व्यवधानों पर चर्चा के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - UK: ब्रिटेन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल; डेविड लैमी नए डिप्टी पीएम नियुक्त, एंजेला रेयनर के इस्तीफे के बाद फैसला

टैरिफ विवाद से निपटने के लिए बनेगा साझा दृष्टिकोण
शिखर सम्मेलन का उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के टैरिफ विवाद से निपटने के लिए एक साझा दृष्टिकोण तैयार करना है। ब्राजील वर्तमान में ब्रिक्स का अध्यक्ष है। इस दस सदस्यीय समूह में भारत, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हैं। ब्राजीली लूला राष्ट्रपति ने 7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार और ऊर्जा संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन




भारत की तरह ब्राजील पर अमेरिका ने लगाए 50% टैरिफ
अमेरिका ने भारत की तरह ब्राजील के निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ब्राजील से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, ब्राजील के राष्ट्रपति ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में टैरिफ मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली ने ब्रिक्स के एजेंडे के बारे में वाशिंगटन के बढ़ते शक को देखते हुए संतुलन बनाने के प्रयास के तहत शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जयशंकर को नामित करने का फैसला लिया है। ट्रंप ने ब्रिक्स को किसी भी डी-डॉलरीकरण प्रयासों के खिलाफ चेतावनी देते हुए कई टिप्पणियां की थीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - White House: अमेरिका में कितना निवेश कर रहे? डिनर पार्टी में ट्रंप का टेक दिग्गजों से सीधा सवाल; मिला ये जवाब

ब्रिक्स में शामिल हैं ये सभी देश
ब्रिक्स में मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। 2024 में विस्तार कर इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया गया और 2025 में इंडोनेशिया भी इसमें शामिल हो गया। यह एक प्रभावशाली समूह के रूप में उभरा है। यह वैश्विक जनसंख्या का लगभग 49.5 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 40 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का लगभग 26 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें