सीएम योगी जैसी भावनाएं दिखाएं फडणवीस, बुलडोजर की तरह काम करें
जब उनसे पूछा गया कि कुछ लोग कह रहे हैं कि औरंगजेब की कब्र को हटाने का फैसला सही नहीं है, इस पर शंकराचार्य प्रज्ञानंद महाराज ने कहा, ऐसे लोगों की बात क्यों सुनी जा रही है? राष्ट्र-विरोधी और धर्म-विरोधी शक्तियों के खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ जैसी भावनाएं दिखानी चाहिए। अराजक तत्वों, राष्ट्र-विरोधी और संविधान-विरोधी लोगों को खत्म करने के लिए फडणवीस को यूपी के सीएम की तरह ही बुलडोजर वाली कार्रवाई करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Maharashtra: 'संरक्षित स्मारक है, लेकिन महिमामंडन नहीं..., औरंगजेब विवाद पर एक बार फिर बोले सीएम फडणवीस
औरंगजेब और उसके वंशजों की कब्र भारत में होने का कोई कारण नहीं
क्या उन्हें उम्मीद है कि सीएम फडणवीस की सरकार औरंगजेब की कब्र हटवाएगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा, उम्मीदों का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। जिस इतिहास ने भारत के महापुरुषों को परेशान किया, लोगों के जबरन धर्म बदलवाए गए, मंदिरों और पूजा स्थलों को नष्ट कर दिया गया, उसे अब तक समाप्त कर दिया जाना चाहिए था। औरंगजेब और उसके वंशजों के इतिहास या उनकी कब्रों को इस देश में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Maharashtra: औरंगजेब विवाद को आरएसएस नेता जोशी ने बताया अनावश्यक, कहा- जो भी अनुयायी है वो कब्र पर जाएगा
औरंगजेब की कब्र संरक्षित स्मारक, इसे नहीं हटाया जाएगा
बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले भी औरंगजेब की कब्र के विवाद पर टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने बीते मार्च में कहा था कि चाहे लोग मुगल बादशाह औरंगजेब को पसंद करें या न करें, उनकी कब्र एक संरक्षित स्मारक है और इसे नहीं हटाया जाएगा, लेकिन महिमामंडन भी नहीं होने दिया जाएगा। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने ये भी कहा कि कानून के दायरे से बाहर की संरचनाओं को हटाया जाना चाहिए।
संबंधित वीडियो--