फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD Weather Update: उत्तर-पश्चिमी भारत में पांच दिन रहेगा आंधी-तूफान, जानें किन राज्यों में हुआ ऑरेंज अलर्ट

Sat, 27 May 2023 03:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईएमडी का कहना है कि अरब सागर से नमी की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में आज और कल आंधी-तूफान और बारिश का मौसम रहेगा। कल से इसका प्रभाव अधिकतर उत्तर प्रदेश में रहेगा और उसके अगले दिन से इसमें कमी आएगी।
विज्ञापन
मौसम की जानकारी देतीं आईएमडी की वैज्ञानिक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिमी भारत में लगातार दो दिन आंधी तूफान रहने की संभावना है। अरब सागर से नमी की वजह से आज और कल सुहावना मौसम रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कल से इसका प्रभाव अधिकतर उत्तर प्रदेश में रहेगा और उसके अगले दिन से इसमें कमी आएगी। 

विज्ञापन


यहां ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी की वैज्ञानिक डॉक्टर सोमा सेन रॉय ने बताया कि अरब सागर से नमी की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में आज और कल आंधी-तूफान आने की संभावना है। दोनों दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। कल से इसका प्रभाव अधिकतर उत्तर प्रदेश में रहेगा और उसके अगले दिन से इसमें कमी आएगी। रॉय ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 5 दिन आंधी-तूफान बना रहेगा। वहीं, दिल्ली में अगले 3-4 दिन आंधी-तूफान की आशंका है। इसके अलावा, हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन कल उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका और अन्य इलाकों में आंधी-तूफान रहेगा।

दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक ट्वीट में कहा है कि पूर्वोत्तर राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी और दक्षिण उत्तराखंड में बारिश/गरज, बिजली/तेज हवाएं जारी रहने की उम्मीद है। खराब मौसम के चलते उड़ानें भी प्रभावित हो गई हैं। दिल्ली हवाई अड्डे के ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई है कि खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। साथ ही खराब मौसम की वजह से दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया है।

बिहार-झारखंड का मौसम

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

सुबह बारिश की दी थी चेतावनी

शनिवार सुबह दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव देखा गया। मौसम विभाग ने सुबह करीब साढ़े छह बजे बताया था कि बादलों का एक समूह दिल्ली एनसीआर के ऊपर से गुजर रहा है, जिसके कारण यहां और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होगी। साथ ही 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की जानकारी दी थी। बता दें, दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें