फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Express: तमिलनाडु में एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की आपात लैंडिंग, दुबई जा रही उड़ान में तकनीकी खामी

Mon, 01 Dec 2025 07:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AI Express Emergency Landing: सोमवार को त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही, जब दुबई के लिए उड़ान भर चुका एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उड़ान के कुछ समय बाद ही तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर उस वक्त माहौल तनावपूर्व हो गया, जब यहां से दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (संख्या आईएक्सओ 61) को उड़ान कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12.45 बजे त्रिची हवाई अड्डे से रवाना होना था। हालांकि, उड़ान के रवानगी में देरी हुई और विमान दोपहर 1.55 बजे ही उड़ान भर सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - सरकार ने संसद में स्वीकारा: विमानों के सिग्नल से छेड़छाड़, दिल्ली समेत कई हवाई अड्डों पर GPS स्पूफिंग की कोशिश

विज्ञापन


घटना के वक्त विमान में सवार थे 160 लोग
जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही क्रू मेंबरों ने विमान में तकनीकी समस्या का पता लगाया। सुरक्षा नियमों के तहत, विमान को तुरंत लैंड नहीं कराया जा सकता था, इसलिए लगभग दो घंटे तक विमान त्रिची और पुदुकोट्टई के ऊपर उड़ान भरता रहा और हवा में ईंधन छोड़ता रहा। इस दौरान विमान में कुल 160 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


त्रिची के आसमान में चक्कर लगाता रहा विमान
इस दौरान दुबई एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों के परिजनों ने ऑनलाइन फ्लाइट ट्रैकिंग एप्स के जरिए पता लगाया कि विमान आगे नहीं बढ़ा, बल्कि त्रिची के आसमान में चक्कर लगा रहा है। इससे परिजनों में चिंता बढ़ गई। विमान में सवार यात्रियों में से कुछ पूर्व नागपट्टिणम विधायक थामिमुन अंसारी के रिश्तेदार भी थे। उन्होंने ही फोन पर अंसारी को पूरी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें - Rajya Sabha: 'हर संभावित कारणों की जांच जारी', एअर इंडिया विमान हादसे पर सरकार बोली- मुआवजे की प्रक्रिया तेज

दो घंटे बाद विमान ने की आपात लैंडिंग
आखिरकार लगभग 3:53 बजे विमान ने त्रिची एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की। एअर इंडिया एक्सप्रेस के इस विमान का मॉडल बोइंग 738 बताया जा रहा है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन की ओर से यात्रियों को दुबई पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें