फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपीए: टैक्स प्रोफेशनलों को संशोधित नए आईटी पोर्टल में आ रहीं कई समस्याएं 

Mon, 21 Jun 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • डीटीपीए ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे खत में नए पोर्टल में आ रही 40 समस्याओं का दावा किया
  • इस योजना के तहत कर भुगतान की अंतिम तिथि 30 जून है।
  • आयकर विभाग ने 7 जून को नया पोर्टल ई-फाइलिंग 2.0 को लांच किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायरेक्ट टैक्सेस प्रोफेशनल्स एसोसिएशंस (डीटीपीए) ने दावा किया है कि कई टैक्स प्रोफेशनलों को संशोधित आयकर पोर्टल में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने 7 जून को नया पोर्टल ई-फाइलिंग 2.0 को लांच किया था। इसका मकसद रिटर्न और कर भुगतान को सरल बनाना है। साथ ही करदाताओं को अपनी भाषा में यह सुविधा दी जा ही है।

डीटीपीए ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे खत में नए पोर्टल में आ रही 40 समस्याओं का दावा किया है। उसने वित्तमंत्री से विवाद से विश्वास योजना के तहत कर के भुगतान के लिए दो महीने की और मोहलत देने की अपील की है। इस योजना के तहत कर भुगतान की अंतिम तिथि 30 जून है।
विज्ञापन


बता दें कि करदाताओं की आसानी के लिए वित्त मंत्रालय ने सोमवार को आयकर विभाग का नया पोर्टल जारी किया था। इसमें करदाताओं के लिए कई तरह की नई सुविधाएं शामिल हैं। आयकर विभाग ने http://incometax.gov.in नाम से आयकर दाताओं के लिए नई वेब साइट पेश की है। इससे पहले की साइट का पता http://incometaxindiaefilling.gov.in था। 

लगन के साथ तैयार किया गया नया पोर्टल 
हालांकि अधिकारियों ने कहा कि वेबसाइट को स्थिर होने और करदाता आसानी से इसकी सभी नई खूबियों का लाभ उठा सकें इसमें थोड़ा समय लग सकता है। सरकार की ई-गवर्नेंस योजना के तहत इस नए पोर्टल को लगन के साथ तैयार किया गया था।

इसके होम पेज पर इसे ई-फाइलिंग 2.0 कहा गया है। यह पूरी तरह से नया पोर्टल है जो कि आपके लिए ई-फाइलिंग को आसान बनाता है। इस पोर्टल का उद्देश्य करदाताओं और संबद्ध पक्षों के लिये आयकर संबंधी सेवाओं के वास्ते एकल खिड़की उपलब्ध कराना है। लेकिन इस पोर्टल पर नई कर भुगतान प्रणाली 18 जून से शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें