फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े के साथ कभी आप ऐसा मत करिएगा

Sat, 25 Feb 2017 11:27 AM IST
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला टीवी/ मेरठ

शादी-बारात में हर्ष फायरिंग की वारदात के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा पर मेरठ के कंकरखेड़ा में बारात की मस्ती में लोगों ने कुछ ऐसा कर दिया जो उन्हें नहीं करना चाहिए था। खुरद गांव में एक बारात में मौज-मस्ती कर रहे लोगों ने बारात में आए एक घोड़े को शराब पिला दी और उसके बाद उससे करतब करवाए। सुल्तान नाम के इस घोड़े के मालिक ने खुद उसे शराब पिलाई। शराब पीने के बाद घोड़े को भी मस्ती चढ़ी और उसने ठुमकना शुरु कर दिया। हालांकि, इलाके के लोगों ने घोड़ों के इस डांस का लुत्फ उठाया पर जानवरों के साथ ऐसा बर्ताव करना किसी भी लिहाज से सही नहीं है। अमर उजाला टीवी अपने दर्शकों से ये अपील करता है कि वो किसी भी जानवर के साथ ऐसा कोई बर्ताव न करें जिससे जानवरों को परेशानी होती है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें