फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaccination: क्या है मुंबई का ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मॉडल? जिसकी राह पर चल पड़े कई और राज्य

Wed, 26 May 2021 03:02 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी का सुरक्षित तरीके से टीकाकरण करने के लिए मुंबई में 'ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन' मुहिम शुरू की गई थी। मुंबई में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मॉडल सफल रहने के बाद इसे हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लागू किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
Drive in vaccination - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए तेजी से लोगों का टीकाकरण करने पर जोर दिया जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी का सुरक्षित तरीके से टीकाकरण करने के लिए मुंबई में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मुहिम शुरू की गई थी। मुंबई में 'ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मॉडल' सफल रहने के बाद इसे हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लागू किया जा रहा हैं। आइए बताते हैं कि  मुंबई का 'ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मॉडल' क्या है? कैसे इसकी शुरुआत की और कितना कारगर रहा?

विज्ञापन


क्या है ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों का सुरक्षित तरीके टीकाकरण करने के लिए सबसे पहले मुंबई के दादर में 'ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन' मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम के तहत लोगों का कार में बैठ-बैठे ही टीकाकरण किया जा रहा है। यानी कि कोरोना का टीका लगवाने के लिए उन्हें कार से बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं है। दादर में 'ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन' मुहिम सफल होने के बाद अगले 24 घंटे में सात और वैक्सीनेशन सेंटर पर यह मुहिम शुरू की गई।  

'ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन' की क्यों पड़ी जरूरत?
बता दें कि मुंबई में एक मई से 18+ वाले लोगों का टीकाकरण शुरू होने पर भीड़ इकठ्ठी होने से रोकने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। इससे पहले केवल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर का ही टीकाकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में शुरू 'ड्राइव थ्रू वैक्सीन'

मुंबई में 'ड्राइव थ्रू वैक्सीन' मॉडल सफल होने के बाद गुजरात के अहमदाबाद प्रशासन ने भी इसको अपने यहां शुरू किया। इसके बाद मोहाली ने भी इसकी शुरुआत की। फिर हरियाणा के गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के नोएडा ने भी इस मॉडल को अपने यहां लागू किया। हालांकि, मुंबई का 'ड्राइव थ्रू वैक्सीन' मॉडल बाकी राज्यों में उतना सफल साबित नहीं हुआ, जितना कि मुंबई में रहा। 

दिल्ली में आज 'ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन' शुरू
मुंबई, अहमदाबाद, मोहाली, गुरुग्राम और नोएडा के बाद आज देश की राजधानी दिल्ली में भी 'ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन' शुरू किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में आज 'ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन' सेंटर शुरू हुआ है। इससे लोगों को काफी मदद मिलेगी और आने वाले दिनों में इसी तरह और भी सेंटर खुलने वाले हैं। दिल्ली में वैक्सीन की कमी हो गई है तो मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्र सरकार की ओर से हमें जल्द ही वैक्सीन मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें