डीआरआई के मुताबिक इसे यूएई के शारजाह निर्यात करने के लिए रखा गया था। डीआरआई के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि निर्यात की जाने वाली एक खेप में कंटेनर में लाल चंदन छिपाकर रखा गया है। इसके बाद संदिग्ध कंटेनर की जांच की गई।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोमवार को अहमदाबाद से 14.63 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 11.70 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
डीआरआई के मुताबिक इसे यूएई के शारजाह निर्यात करने के लिए रखा गया था। डीआरआई के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि निर्यात की जाने वाली एक खेप में कंटेनर में लाल चंदन छिपाकर रखा गया है। इसके बाद संदिग्ध कंटेनर की जांच की गई।
इसमें पता चला कि कंटेनर में लाल रंग की लकड़ी भरी हुई हैं। यह लाल चंदन नजर आ रहा था। डीआरई के बयान में कहा गया कि प्रारंभिक जांच में लकड़ी के लाल चंदन होने की पुष्टि हुई। इसका निर्यात प्रतिबंधित है।