फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: कोलकाता एयरपोर्ट पर पकड़ी 113 करोड़ रुपये की हेरोइन, तीन विदेशी गिरफ्तार

Sun, 03 Apr 2022 01:24 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता

सार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने तीन व्यक्तियों को पकड़ा इनमें केन्या का एक पुरुष और एक महिला और मलावी की एक महिला यात्री शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता हवाईअड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। अधिकारियों ने दो महिलाओं समेत तीन अफ्रीकी यात्रियों से करीब 113 करोड़ रुपये मूल्य की 16.15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। 

विज्ञापन


विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई ने तीन व्यक्तियों को पकड़ा इनमें केन्या का एक पुरुष और एक महिला और मलावी की एक महिला यात्री शामिल है। जांच में पता चला कि उनके पास चार ट्रॉली बैगों में कुछ भूरे रंग के पाउडर पदार्थ से भरे 14 पैकेट हैं और उन पैकेट में छिपाया गया मादक पदार्थ हिरोइन है।

अधिकारी ने बताया कि कहा कि इनमें से दो यात्री मेडिकल वीजा पर आए थे जबकि एक बिजनेस वीजा पर भारत आया था। अफ्रीका से सभी दुबई गए और वहां से उन्होंने कोलकाता के लिए फ्लाइट ली। 
विज्ञापन


30 मार्च को गिरफ्तारी के बाद उन्हें बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच जारी। उन्होंने कहा कि डीआरआई कोलकाता जोनल यूनिट ने 2021-22 के दौरान कुल 240 किलोग्राम सोना जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें