सोमवार को सबसे लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम स्वदेशी तोप यानी 155 मिमी/52 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) का सफल परीक्षण किया गया। ये परीक्षण जैसलमेर की पोखरण फायरिंग रेंज(पीएफएफआर) में हुआ।
जैसलमेर की पोखरण फायरिंग रेंज(पीएफएफआर) में सबसे लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम स्वदेशी तोप यानी 155 मिमी/52 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) का परीक्षण किया गया। डीआरडीओ ने बताया कि ये परीक्षण सफल रहा। डीआरडीओ के मुताबिक, ये परीक्षण 26 अप्रैल से 2 मई 2022 के बीच किया गया।
विज्ञापन
उन्नत आर्टिलरी गन सिस्टम परियोजना डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई एक आधुनिक 155 मिमी तोप है। इसे पुरानी आर्टिलरी गन की जगह के लिए बनाया जा रहा है। इस तोप को भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। इसका वजन 18 टन है। DRDO द्वारा विकसित 155मिमी की ATAGS का पहला फायर 2016 में किया गया था।