फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : पीएम के एलान के बाद एक्शन में सरकार, वैक्सीन के 74 करोड़ डोज के लिए दिया ऑर्डर

Tue, 08 Jun 2021 05:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को 74 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर जारी किया है। इसमें 25 करोड़ कोविशील्ड और 19 करोड़ कोवाक्सिन शामिल हैं। इसके अलावा सरकार ने बायोलॉजिकल इ लिमिटेड के टीके की 30 करोड़ खुराक खरीदने का भी आदेश दिया है, जो सितंबर तक उपलब्ध होगी।  सरकार ने कंपनियों को ऑर्डर की 30 फीसदी रकम एडवांस में ही जारी कर दी है। 
विज्ञापन
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस यानी 21 जून से राज्यों को मुफ्त वैक्सीन देने के ऐलान के अगले ही दिन केंद्र सरकार वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए एक्शन के मूड में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को 74 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर जारी कर दिया है। इसमें 25 करोड़ कोविशील्ड और 19 करोड़ कोवाक्सिन शामिल हैं।  इसके अलावा सरकार ने बायोलॉजिकल इ लिमिटेड के टीके की 30 करोड़ खुराक खरीदने का भी आदेश दिया है, जो सितंबर तक उपलब्ध होगी। सरकार ने कंपनियों को ऑर्डर की 30 फीसदी रकम एडवांस में ही जारी कर दी है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


पॉल ने आगे कहा कि निजी क्षेत्रों (अस्पतालों) के लिए टीकों की कीमत वैक्सीन निर्माताओं द्वारा तय की जाएगी। वहीं राज्य निजी क्षेत्र  द्वारा कुल मांग की निगरानी करेंगे। जिसका अर्थ है कि वे देखेंगे कि उसके पास सुविधाओं का कितना नेटवर्क है, और उसे कितनी खुराक की आवश्यकता है। 



वहीं जब डॉ वीके पॉल से  पूछा गया कि क्या भारत सरकार ने एससी के फैसले के बाद टीकाकरण के लिए नए दिशानिर्देश पेश किए हैं। इसपर पॉल ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट  की चिंता का सम्मान करते हैं, लेकिन भारत सरकार 1 मई से विकेंद्रीकृत मॉडल के कार्यान्वयन का मूल्यांकन कर रही थी। ऐसे निर्णय विश्लेषण और परामर्श के आधार पर निश्चित समय की अवधि में लिए जाते रहे हैं। 
विज्ञापन


बायोलॉजिकल-ई लिमिटेड टीके की कीमत कंपनी तय करेगी : डॉ. वीके पॉल
डॉ. वीके पॉल ने कहा कि हमें कंपनी ( बायोलॉजिकल इ लिमिटेड ) द्वारा उनके टीके (कॉर्बेवैक्स) की कीमत की घोषणा करने का इंतजार करना चाहिए। यह नई नीति के तहत कंपनी के साथ हमारी बातचीत पर निर्भर करेगा। जो वित्तीय सहायता दी गई है वह कीमत के हिस्से को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि बायोलॉजिकल इ लिमिटेड की वैक्सीन कॉर्बेवैक्स का अंतिम वैज्ञानिक डाटा बहुत आशाजनक है।  

बता दें कि मैसर्स बायोलॉजिकल-ई लिमिटेड (Biological-E) हैदराबाद की वैक्सीन निर्माता कंपनी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 की स्वदेशी वैक्सीन के लिए इसके साथ करार किया है।  

एंटीबॉडी की प्रतिक्रिया हर व्यक्ति में अलग-अलग: डॉ. वीके पॉल 
एंटीबॉडी को लेकर उन्होंने कहा कि वैक्सीन द्वारा एंटीबॉडी की प्रतिक्रिया हर व्यक्ति में अलग-अलग होती है। फाइजर और मॉडर्न को मंजूरी को लेकर उन्होंने कहा कि मामला अभी विचाराधीन है।  

दो वैक्सीन की मिश्रित प्रतिक्रिया का डाटा नहीं :  डॉ. वीके पॉल 
डॉ. वीके पॉल ने कहा कि टीकों का मिश्रण एक वैज्ञानिक प्रश्न रहा है। हमारे पास कोवाक्सिन और कोविशील्ड की मिश्रित प्रतिक्रिया का डाटा नहीं है। लेकिन भारत के बाहर, एस्ट्राजेनेका शॉट के बाद, दूसरी खुराक के रूप में फाइजर का उपयोग प्रभावी पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें