फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 132वीं जयंती, नेताओं ने दी गई श्रद्धांजलि

Sat, 03 Dec 2016 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि देते उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की आज 132वीं जयंती है। इस मौके पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। कई जगहों पर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही संसद एनेक्सी में राजेंद्र चिंतन समिति और एनडीएमसी ने उनकी याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति डॉक्टर हामिद अंसारी ने पूर्व राष्ट्रपति को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और बेजीपी नेता डॉक्टर हर्षवर्धन, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिल्ली के पूर्व मंत्री श्री योगानंद शास्त्री, फरीदाबाद से पूर्व विधायक श्री आनंद कौशिक आदि ने भी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस मौके पर राजेंद्र चिंतन समिति के संयोजक आर. के शर्मा ने कहा कि दो से अधिक दशक से इस समारोह का आयोजन हो रहा है। समिति के उपाध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि राजेंद्र बाबू ऐसे नेता थे जो बहुत ही सादा जीवन व्यतीत करते थे। वह भारत के एकमात्र राष्ट्रपति थे जो दो बार चुने गए । पूरा देश आज उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें