कोरोना महमारी से लड़ने में भारतीय वैज्ञानिकों की अहम भूमिका है। ठीक इसी तरह भारतीय वैज्ञानिकों ने ल्यूकोडर्मा को लेकर दुनिया में काफी सराहना बटोरी है।
विज्ञापन
ल्यूकोस्किन नामक दवा से अब तक डेढ़ लाख से भी अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं यह इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर काफी कारगर साबित हुई है।
इसके लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हेमंत कुमार पांडेय को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया है।