मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि रेड्डी के घर में डकैती के दौरान हत्याएं की गई थीं। व्यवसायी ने लूट के बाद पांच लाख रुपये नकद और जेवरात के नुकसान की भी सूचना दी थी।
बेंगलुरू पुलिस ने शनिवार की रात एक व्यवसायी के घर में डकैती के दौरान उसके दो कर्मचारियों की हत्या के आरोप में पूर्व कार ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व बेंगलुरू के कोरमंगला इलाके में व्यवसायी राजगोपाला रेड्डी के सुरक्षा गार्ड दिल बहादुर (54 वर्षीय) और घरेलू नौकर करियप्पा (55 वर्षीय) रविवार को उस वक्त उनके घर पर मृत पाए गए, जब उनका परिवार आंध्र प्रदेश में था।
मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि रेड्डी के घर में डकैती के दौरान हत्याएं की गई थीं। व्यवसायी ने लूट के बाद पांच लाख रुपये नकद और जेवरात के नुकसान की भी सूचना दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सेलफोन के इस्तेमाल जैसे तकनीकी सबूतों को देखा गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोहरे हत्याकांड और डकैती की लिए एक पूर्व कार ड्राइवर जगदीश और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दोनों को बेंगलुरू के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया गया।
जगदीश को कुछ महीने पहले व्यवसायी के परिवार द्वारा नौकरी से हटाया गया था। व्यवसायी के परिजनों के मुताबिक, वह अपने निजी उद्देश्यों के लिए एक लग्जरी कार का दुरुपयोग कर रहा था। वह कथित तौर पर घर के अंदर में नकदी और आभूषणों के बारे में जानता था।