फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, भीड़ से कहा- पुलिस की चिंता न करें; 'बॉस' फडणवीस का दिया हवाला

सार

भाजपा विधायक नितेश राणे ने देवेंद्र फडनवीस का जिक्र करते हुए कहा कि मैं आपको पुलिस के सामने यह विश्वास दिला सकता हूं कि कोई भी मेरे साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता, क्योंकि हमारा बॉस सागर बंगले में बैठा है।
विज्ञापन
नितेश राणे (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक नितेश राणे ने अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार फिर उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया है, जिसके बाद वे विवादों में घिर सकते हैं। दरअसल, उन्होंने सोलापुर में हिंदू जन आक्रोश सभा में कहा कि वह उनका भरपूर समर्थन करेंगे। उन्हें पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके बॉस 'सागर बंगले' में रहते हैं। यह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आधिकारिक निवास है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता फडणवीस के पास एकनाथ शिंदे सरकार में गृह विभाग है।

विज्ञापन


भाजपा विधायक ने क्या कहा?
मंदिरों के शहर पंढरपुर में रैली में रविवार को राणे ने कहा कि वह हिंदू समुदाय के साथ खड़े हैं और उन्हें पुलिस कार्रवाई के डर के बिना काम करना चाहिए। राणे ने कहा कि हम यहां किसी के काम में दखल देने नहीं आए हैं। मैं सभी उपद्रवियों से कहना चाहता हूं कि आप जहां हैं, वहीं रहें और हमसे भिड़ें नहीं, क्योंकि हमारे धर्म में हमें सिखाया गया है कि आपसे कैसे निपटना है।

यहीं नहीं रुके नितेश राणे...
कणकवली विधायक ने कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी सिर्फ इसलिए आपको रोकता है, क्योंकि आप हिंदू हैं, तो उनके चेहरे पर थप्पड़ मार दीजिए। मैं आपको आश्वासन दे रहा हूं कि हम आपके साथ हैं। सरकार आपके साथ है। राणे ने फडनवीस का जिक्र करते हुए कहा कि मैं आपको पुलिस के सामने यह विश्वास दिला सकता हूं कि कोई भी मेरे साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता, क्योंकि हमारा बॉस सागर बंगले में बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें