फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने जारी रखी ओबामा की भारत नीति, चीन का कम करना है प्रभाव

Fri, 11 Aug 2017 03:41 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald Trump - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय मूल के एक अमेरिकी सांसद के अनुसार वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के मामले में बराक ओबामा की नीति को ही आगे बढ़ाया है। ट्रंप की विदेश नीति के मुखर आलोचक और डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने यह बात कही।
विज्ञापन


कृष्णमूर्ति ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध के लिए समर्थन वहां की दलगत मतभेदों से ऊपर उठ चुका है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इनकी भारत नीति उन्हीं सब को जारी रखना है, जो राष्ट्रपति बराक ओबामा ने किया था और उनके पहले राष्ट्रपति बुश ने किया था।’

भारत-अमेरिका संबंधों को सतत जारी रखने को अच्छा संकेत बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका का वर्तमान प्रशासन एशिया में चीन के प्रभाव को कम करने के लिए भारत को महत्वपूर्ण मानता है। 
विज्ञापन


कृष्णमूर्ति अभी हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत से वापस लौटे हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी और हमने कई मुद्दों पर बातें की।

मैंने उन्हें बताया कि हमारे संबंध विस्तृत हो रहे हैं और कई क्षेत्रों में संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं। उन्होंने भारत में हाल ही में लागू हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की सराहना करते हुए इसे अमेरिकी कंपनियों के लिए बेहतर बताया। गौरतलब है कि नई दिल्ली में पैदा हुए कृष्णमूर्ति ने इसी साल अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटिटिव्स की सदस्यता ली थी 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें