फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Attacks: केंद्र ने राज्यों को खूंखार कुत्तों की 23 नस्लों पर प्रतिबंध लगाने का दिया निर्देश, जानें वजह

Wed, 13 Mar 2024 09:31 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dog Attacks: पालतू कुत्तों के हमलों से हो रही मौतों के बीच पशुपालन और डेयरी विभाग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि राज्य खूंखार कुत्तों की 23 नस्लों पर प्रतिबंध लगाएं। 
 
विज्ञापन
street dog nrew - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालतू कुत्तों के हमलों से हो रही मौतों के बीच केंद्र ने राज्यों से कहा, खूंखार कुत्तों की 23 नस्लों पर प्रतिबंध लगाएं
विज्ञापन


पालतू कुत्तों के हमलों से लोगों की मौत की बढ़ती घटनाओं के बीच केंद्र ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्यों को खूंखार कुत्तों की बिक्री और प्रजनन पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। इनमें पिटबुल टेरियर, अमेरिकन बुलडॉग, रॉटवीलर और मास्टिफ्स सहित 23 नस्लों के खूंखार कुत्ते शामिल हैं।

प्रजनन को रोकने के लिए नसबंदी 
12 मार्च को पशुपालन और डेयरी विभाग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया कि कुत्तों की जिन नस्लों को ही पालतू जानवर के रूप में रखा गया है उनको आगे प्रजनन को रोकने के लिए नसबंदी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को मिली थीं शिकायतें 
पत्र में जिक्र किया गया है कि पालतू जानवर के रूप में रखे गए कुछ खूंखार नस्ल के कुत्तों द्वारा काटने से इंसानों की मौत के कई मामले सामने आए हैं। विभाग ने कहा कि उसे कुत्तों की कुछ नस्लों पर प्रतिबंध लगाने के लिए नागरिकों, नागरिक मंचों और पशु कल्याण संगठनों (एडब्ल्यूओ) से शिकायतें मिली हैं। इसके बाद विभिन्न हितधारक संगठनों के सदस्यों और विशेषज्ञों के साथ पशुपालन आयुक्त की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। पैनल ने मिश्रित और क्रॉस नस्लों सहित कुत्तों की कुल 23 नस्लों को क्रूर और मानव जीवन के लिए खतरनाक माना है।






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें