फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में 5000 ऑपरेशन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Sun, 26 Jun 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : Getty
विज्ञापन
इंडियन ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन (आईओए) की ओर से तीन दिनों में पांच हजार ऑपरेशन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसकी तैयारी कर ली गई है। वर्ल्ड रिकॉर्ड एकेडमी को भी सूचित कर दिया गया है। ये ऑपरेशन अगस्त के पहले सप्ताह में देश के 22 राज्यों के सैकड़ों शहरों और जिलों में किए जाएंगे।
विज्ञापन


आईओए के अध्यक्ष डॉ. सुधीर के. कपूर ने बताया कि तीन, चार और पांच अगस्त को पांच हजार से ज्यादा ऑपरेशन करने की तैयारी है। एसोसिएशन के 12000 चिकित्सक सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों में बच्चों और बड़ों के हड्डियों से संबंधित ऑपरेशन करेंगे। इस योजना के तहत उन्हीं लोगों को मुफ्त ऑपरेशन का लाभ मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर होंगे।

डॉ. कपूर ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुछ गैर सरकारी संस्थाओं को भी जोड़ा गया है ताकि लोगों को जागरूक किया जाए और ऑपरेशन के दिन लोगों को सेंटर तक लाया जा सके। गौरतलब है कि संस्था की पहल पर हर वर्ष चार अगस्त को नेशनल बोन एंड ज्वाइंट डे के तौर पर मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



Published By: Amit Tiwari
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें