फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Murder Case: 'मैंने इतना गंदा शख्स नहीं...', संदीप घोष पर पूर्व उप अधीक्षक ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 14 Aug 2024 12:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब इसी कॉलेज के पूर्व उप अधीक्षक अख्तर अली ने उन्हें भ्रष्ट व्यक्ति बताया है।
विज्ञापन
कॉलेज के पूर्व उप अधीक्षक अख्तर अली का पूर्व प्रिंसिपल पर हमला। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले पर लगातार विवाद गहराता जा रहा है।मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्र सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, सबसे ज्यादा नाम विवादों में आ रहा है वो कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉक्टर संदीप घोस हैं। अब इसी कॉलेज के पूर्व उप अधीक्षक अख्तर अली ने उन्हें भ्रष्ट व्यक्ति बताया है। 

विज्ञापन


वह बहुत भ्रष्ट व्यक्ति: अख्तर अली
अख्तर अली ने कहा, 'वह बहुत भ्रष्ट व्यक्ति हैं। वह छात्रों को फेल करते थे। वह टेंडर ऑर्डर पर 20 फीसदी कमीशन लेते थे। वह आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में होने वाले हर काम से पैसे लूटते थे। वह अपने गेस्ट हाउस में जूनियर छात्रों को शराब उपलब्ध कराते थे। वह छात्रों से आंदोलन कराते थे। वह एक माफिया राजा की तरह थे। मैंने अपने पूरे जीवन में इतना गंदा आदमी कोई नहीं देखा।'

घोष की सुरक्षा में 20 लोग लगे
उन्होंने आगे कहा, 'उनकी सुरक्षा के लिए 20 लोग लगे थे। वहीं चार बाउंसर को लेकर चलते थे। उनके पास बड़ी सिक्योरिटी हुआ करती थी। हमने फिल्म स्टार को बाउंसर साथ लेकर चलते हुए देखा है, किसी प्रिंसिपल को नहीं। वह बहुत शक्तिशाली है। मैंने 2023 में उनके खिलाफ शिकायत की थी। उनका ट्रांसफर भी हुआ था, लेकिन थोड़े दिन बाद ही वह वापस नियुक्त हो गए थे।' 
विज्ञापन


अली ने कहा, 'हाल ही में दिया इस्तीफा एक ढकोसला था। उन्हें आठ घंटे के भीतर नेशनल मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त किया गया है।'



सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था शव
महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर से मिला था। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई। इसके बाद शनिवार को एक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया था।

ममता बनर्जी का पुलिस काे अल्टीमेटम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी ने बंगाल पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। सोमवार को उन्होंने कहा था कि पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर रविवार तक पुलिस मामले को नहीं सुलझा पाती है तो हम केस को सीबीआई को सौंप देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें