कब-कब होते हैं संसद के सत्र
बजट सत्र- फरवरी से लेकर मई
मानसून सत्र- जुलाई से अगस्त-सितंबर
शीतकालीन सत्र- नवंबर से दिसंबर
कब कितना होता है खर्च
- पिछले शीतकालीन सत्र के दौरान 144 करोड़ रुपए का खर्च आया था।
- रोजाना 6 घंटे कार्यवाही का समय होता है।
- शीतकालीन सत्र के दौरान 90 घंटे संसद चली।
- हर घंटे 1.44 करोड़ रुपए खर्च होते हैं।
- एक घंटे संसद चलने की लागत 1.6 करोड़ रुपए आती है।
- प्रति मिनट संसद का खर्च 1.6 लाख रुपए है।
कहां-कैसे आता है खर्च
- सांसदों का वेतन
- सत्र के दौरान सांसदों को मिलने वाले भत्ते
- सचिवालय के कर्मचारियों का वेतन
- सांसदों की सुविधाओं का खर्च
- संसद सचिवालय का खर्च
- सत्र के दौरान सांसदों की सुविधाओं पर खर्च के
कितना होता है सांसदों का वेतन
लोकसभा के आंकड़ों की मानें तो सांसदों को हर महीने वेतन के तौर पर 50,000 रुपए, निर्वाचन क्षेत्र भत्ते के तौर पर 45,000 रुपए, कार्यालय खर्च के लिए 15,000 रुपए और सचिवीय सहायता के लिए 30,000 रुपए मिलते हैं। इस तरह हर सांसद को 1.4 लाख रुपए मिलते हैं। इसके अलावा सांसदों को साल भर में 34 हवाई यात्राओं सहित असीमित रेल और सड़क यात्रा के लिए सरकारी खजाने से पैसा मिलता है।