डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन का 'डीएनपीए कॉन्क्लेव और अवार्ड 2024' 6 फरवरी को आयोजित होगा। नई दिल्ली के होटल शांगरी ला में आयोजित होने वाले इस अवॉर्ड कार्यक्रम में देश की कई जानी-मानी शख्सियतें शामिल होंगी। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इस कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया के भविष्य पर गहन मंथन किया जाएगा।
Keynote address by Shri Anurag Thakur, Minister of Information and Broadcasting of India at DNPA CONCLAVE & AWARDS to be held on 6th Feb @ShangriLaHotels @ianuragthakur @tanmaymaheshwari @poonawallafinco @Rajeev_GoI @MIB_India @Network18Group @amitabhk87 @Anurag_Office pic.twitter.com/BOcir8FhFN
इनकी भागीदारी भी होगी
कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले कॉर्पोरेट दिग्गजों में पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक अभय भुटाडा, इन्फो एज के संस्थापक और कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव बिखचंदानी, टाटा मोटर्स के सीएमओ शुभ्रांशु सिंह शामिल हैं। वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता और विक्रम चंद्रा जैसे दिग्गज भी पैनल की चर्चा में शामिल होंगे। मीडिया ट्रस्ट और विश्वसनीयता के मुद्दों पर चर्चा में न्यूज मीडिया संपादकों समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरविंद अरोड़ा की भी भागीदारी होगी।
डीएनपीए जैसी पहल अहम
प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भारत के शीर्ष 18 प्रकाशकों को मिलाकर डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डीएनपीए) का गठन किया गया। डीएनपीए जैसी पहल देश में डिजिटल न्यूज मीडिया के मद्देनजर अहम है। दरअसल, बड़े तकनीकी प्लेटफार्म्स न्यूज मीडिया पर हावी होने की ताक में हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए भारत ने अपने प्रयासों से डीएनपीए का गठन किया। डिजिटल मीडिया में सभी कंपनियों को समान और प्रतिस्पर्धी अवसर मिलें, इसके लिए नीति निर्माताओं की मदद के प्रयास किए जा रहे हैं। एक दूरदर्शी डिजिटल इंडिया कानून बनाने की तैयारी हो रही है। इसमें तकनीकी दिग्गजों के अलावा छोटे प्रतिस्पर्धी, न्यूज मीडिया कंपनियां और नेटिजन्स भी शामिल हैं।
मजबूत मंच बनता जा रहा डीएनपीए
2024 के आयोजन पर डीएनपीए के अध्यक्ष डीजे नारायण ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में सभी 18 सदस्यों का योगदान है। देश-विदेश में विश्वसनीय समाचार और डिजिटल मीडिया से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा और मंथन के लिए यह अनूठा मंच है। उन्होंने कहा कि डीएनपीए कॉन्क्लेव डिजिटल मीडिया इको सिस्टम में तेजी से हो रहे बदलाव के बीच विचारों के आदान-प्रदान का यह मजबूत मंच बनता जा रहा है।
डीएनपीए महासचिव सुजाता गुप्ता ने डिजिटल मीडिया क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीएनपीए कॉन्क्लेव ऐसे समय में हो रहा है जब हम डिजिटल डोमेन में समाचार प्रकाशकों के सफल होने की कहानियां देख रहे हैं। डिजिटल न्यूज मीडिया कंपनियां बड़े तकनीकी प्लेटफॉर्मों के साथ स्पेस शेयर करती हैं। अमेरिका, जर्मनी, कनाडा का उदाहरण सामने है। यहां के कुछ प्रमुख प्रकाशकों की तरह हम भारत में भी प्रकाशक और तकनीकी प्लेटफॉर्म के संबंधों का लोकतंत्रीकरण देख सकते हैं।