फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNPA Conclave & Awards: डिजिटल मीडिया बिजनेस के भविष्य पर होगा मंथन, अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गज लेंगे हिस्सा

Sun, 04 Feb 2024 08:30 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीएनपीए कॉन्क्लेव 2024 के दौरान भारत में डिजिटल मीडिया व्यवसाय को लेकर अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst & Young  or EY) की रिपोर्ट जारी होगी। रिपोर्ट का शीर्षक 'भारत में डिजिटल समाचार प्रकाशन का पूर्वावलोकन' (Preview of Digital News Publishing in India) है।
विज्ञापन
डीएनपीए अवार्ड्स 2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन का 'डीएनपीए कॉन्क्लेव और अवार्ड 2024' 6 फरवरी को आयोजित होगा। नई दिल्ली के होटल शांगरी ला में आयोजित होने वाले इस अवॉर्ड कार्यक्रम में देश की कई जानी-मानी शख्सियतें शामिल होंगी। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इस कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया के भविष्य पर गहन मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (MeitY) राज्य मंत्री  राजीव चंद्रशेखर और नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत, कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। 'तेजी से बदलती दुनिया में डिजिटल मीडिया की भावी राह कैसी हो?' इस विषय पर दिग्गज अपनी-अपनी बात रखेंगे।
 

विज्ञापन

एलेना पेरोटी भी डीएनपीए कॉन्क्लेव में शरीक होंगी
WAN-IFRA के मीडिया नीति और सार्वजनिक मामलों को देखने वाली अग्रणी अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ एलेना पेरोटी भी डीएनपीए कॉन्क्लेव में शरीक होंगी। पेरोटी WAN-IFRA में कार्यकारी निदेशक हैं। इनके अलावा एक्सल स्प्रिंगर के वरिष्ठ सलाहकार फ्लोरियन नेहम और न्यूज़ मीडिया कनाडा के अध्यक्ष और सीईओ पॉल डीगन जैसी कई जानीमानी हस्तियां कॉन्क्लेव में शामिल होंगी।

ईवाई की रिपोर्ट जारी होगी
डीएनपीए कॉन्क्लेव 2024 के दौरान भारत में डिजिटल मीडिया व्यवसाय को लेकर अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst & Young  or EY) की रिपोर्ट जारी होगी। रिपोर्ट का शीर्षक 'भारत में डिजिटल समाचार प्रकाशन का पूर्वावलोकन' (Preview of Digital News Publishing in India) है। रिपोर्ट जारी होने के बाद यह जानने में मदद मिल सकती है कि डिजिटल न्यूज मीडिया किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। ईवाई रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि मीडिया जगत में इस बात पर बहस हो रही है कि समाचार प्रकाशकों को बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ कैसे तालमेल बिठाना चाहिए।

कॉन्क्लेव में क्या कार्यक्रम होंगे, खास मेहमानों की सूची में कौन?

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (MeitY) राज्य मंत्री चंद्रशेखर मुख्य वक्ता होंगे।
  • चंद्रशेखर के संबोधन से दिन भर चलने वाले सम्मेलन की शुरुआत के बाद डिजिटल मीडिया के भविष्य पर मंथन होगा।
  • पूरे सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों के संबोधन के अलावा पैनल चर्चा, प्रश्नोत्तर के सत्र और इंडस्ट्री के दिग्गजों के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा।
  • एलेना पेरोटी, फ्लोरियन नेहम, अभय भुटाडा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा विशिष्ट वक्ता होंगे। 
  • नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी20 शेरपा अमिताभ कांत के संबोधन के साथ सत्र का समापन होगा।
  • इसके बाद 2024 के वार्षिक पुरस्कार दिए जाएंगे।
  • डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सफलता की नई कहानियां लिखने वाले इनोवेटर्स को डीएनपीए सम्मानित करेगा।
  • अवॉर्ड नेटिजन्स को लाभ पहुंचाने वाले तकनीकी विकसित करने में योगदान के लिए दिए जाएंगे।


इनकी भागीदारी भी होगी
कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले कॉर्पोरेट दिग्गजों में पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक अभय भुटाडा, इन्फो एज के संस्थापक और कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव बिखचंदानी, टाटा मोटर्स के सीएमओ शुभ्रांशु सिंह शामिल हैं। वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता और विक्रम चंद्रा जैसे दिग्गज भी पैनल की चर्चा में शामिल होंगे। मीडिया ट्रस्ट और विश्वसनीयता के मुद्दों पर चर्चा में न्यूज मीडिया संपादकों समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरविंद अरोड़ा की भी भागीदारी होगी।

डीएनपीए जैसी पहल अहम
प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भारत के शीर्ष 18 प्रकाशकों को मिलाकर डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डीएनपीए) का गठन किया गया। डीएनपीए जैसी पहल देश में डिजिटल न्यूज मीडिया के मद्देनजर अहम है। दरअसल, बड़े तकनीकी प्लेटफार्म्स  न्यूज मीडिया पर हावी होने की ताक में हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए भारत ने अपने प्रयासों से डीएनपीए का गठन किया। डिजिटल मीडिया में सभी कंपनियों को समान और प्रतिस्पर्धी अवसर मिलें, इसके लिए नीति निर्माताओं की मदद के प्रयास किए जा रहे हैं। एक दूरदर्शी डिजिटल इंडिया कानून बनाने की तैयारी हो रही है। इसमें तकनीकी दिग्गजों के अलावा छोटे प्रतिस्पर्धी, न्यूज मीडिया कंपनियां और नेटिजन्स भी शामिल हैं।

मजबूत मंच बनता जा रहा डीएनपीए
2024 के आयोजन पर डीएनपीए के अध्यक्ष डीजे नारायण ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में सभी 18 सदस्यों का योगदान है। देश-विदेश में विश्वसनीय समाचार और डिजिटल मीडिया से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा और मंथन के लिए यह अनूठा मंच है। उन्होंने कहा कि डीएनपीए कॉन्क्लेव डिजिटल मीडिया इको सिस्टम में तेजी से हो रहे बदलाव के बीच विचारों के आदान-प्रदान का यह मजबूत मंच बनता जा रहा है।

डीएनपीए महासचिव सुजाता गुप्ता ने डिजिटल मीडिया क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीएनपीए कॉन्क्लेव ऐसे समय में हो रहा है जब हम डिजिटल डोमेन में समाचार प्रकाशकों के सफल होने की कहानियां देख रहे हैं। डिजिटल न्यूज मीडिया कंपनियां बड़े तकनीकी प्लेटफॉर्मों के साथ स्पेस शेयर करती हैं। अमेरिका, जर्मनी, कनाडा का उदाहरण सामने है। यहां के कुछ प्रमुख प्रकाशकों की तरह हम भारत में भी प्रकाशक और तकनीकी प्लेटफॉर्म के संबंधों का लोकतंत्रीकरण देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें