तमिलनाडु विधानसभा में पलानीसामी के बहुमत साबित करने के दो दिन बाद डीएमके ने मद्रास हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट इस मामले पर कल सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि डीएमके शक्ति परीक्षण के दौरान सीक्रेट बैलेट की मांग कर रही थी, लेकिन विधानसभा स्पीकर ने उसे खारिज कर दिया था।
वरिष्ठ वकील और DMK के पूर्व सांसद ने मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हुलुवादी जी रमेश और जस्टिस आर महादेवन की बेंच में याचिका दायर की, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। डीएमके ने मांग की है कि सदन में फिर से बहुमत परीक्षण कराया जाए और शनिवार को हुई शक्ति परीक्षण को खारिज किया जाए।
DMK files petition against confidence motion brought by E. Palanisamy, Madras HC to hear the case tomorrow #TamilNadu
— ANI (@ANI_news) February 20, 2017