फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : डीएमके ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

Tue, 14 Sep 2021 11:50 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/नई दिल्ली।
विज्ञापन
DMK President MK Stalin - फोटो : ANI
विज्ञापन

डीएमके पार्टी ने तमिलनाडु की दो खाली राज्यसभा सीटों को भरने के लिए आने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। जिसमें राज्य के मेडिकल विंग के सचिव डॉ कनिमोझी एनवीएन सोमू और नमक्कल (पूर्व) जिला प्रभारी केआरएन राजेशकुमार को अपना उम्मीदवार चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस ने सुष्मिता देब को राज्यसभा के लिए नामांकित किया 

तृणमूल कांग्रेस ने सुष्मिता देब को मंगलवार को राज्यसभा के लिए नामांकित किया है। वह हाल में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुई थीं। पार्टी ने ट्वीट किया, हमें सुष्मिता देब को संसद के ऊपरी सदन के लिए नामांकित करके अत्यधिक खुशी हो रही है। ममता बनर्जी के महिलाओं को सशक्त करने तथा राजनीति में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की दूरदृष्टि से हमारे समाज को और अधिक हासिल करने में मदद मिलेगी।

पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के नेता मानस रंजन भुइयां के इस्तीफे के बाद खाली हुई, राज्यसभा की एक सीट के लिए देब को उम्मीदवार बनाया गया है। बंगाल सरकार में मंत्री भुइयां ने इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में पश्चिमी मिदनापुर जिले की सबंग सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्हें राज्यसरकार में मंत्री बनाया गया। लिहाजा उन्होंने राज्यसभा के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट पर 4 अक्टूबर को मतदान होना है, उसी दिन नतीजे भी आएंगे। सुष्मिता देब फिलहाल असम और त्रिपुरा में टीएमसी की जड़ों को मजबूत करने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें