फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: वोट न देने पर दिव्यांग महिला की काटी नाक

Tue, 28 Feb 2017 07:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
यूपी के प्रतापगढ़ में एक दल के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान न करने पर सोमवार को पड़ोसियों ने दिव्यांग महिला को पीटा और उसकी नाक काट दी। बचाव के लिए पहुंचे उसके बेटे व बेटी को भी जमकर धुना। पीड़िता का आरोप है कि गांव के बीडीसी सदस्य ने उस पर हमला किया। वहीं पुलिस घटना को देवरानी और जेठानी के बीच विवाद बता रही है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के मत्तूका पुरवा कुसफरा निवासी रंगीता (35) पत्नी कृष्णा पैर से नि:शक्त है। कृष्णा का आरोप है कि गांव के बीडीसी सदस्य एक पार्टी विशेष को वोट देने के लिए दबाव बना रहे थे।

घायल रंगीता की मां दूसरे दल के प्रत्याशी की समर्थक है। इससे खुन्नस खाए गांव के 6 लोगों ने सोमवार को करीब 11 बजे रंगीता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस बता रही देवरानी-जेठानी का झगड़ा

खून से लथपथ होकर गिर गई तो आरोपियों ने उसकी नाक काट दी। बीच-बचाव करने के लिए दौड़ने पर कृष्णा (38), बेटे विष्णु (17) व बेटी पूजा (16) को भी घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा गया।

यह सभी विष्णु को अधमरा करने के बाद ही हटे। शोर पर गांव के तमाम लोग पहुंचे और बीच बचाव कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने रंगीता और विष्णु को इलाहाबाद रेफर कर दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे एसओ मानधाता ने बताया कि वोट देने को लेकर तो नहीं पर देवरानी और जेठानी के बीच आपस में मारपीट जरूर हुई है। उनके पास अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें