फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diu Municipal poll: दीव नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित, सभी 13 वार्ड भाजपा ने जीते

सार

दीव के भाजपा अध्यक्ष बिपिन शाह के अनुसार परिषद में उनकी पार्टी ने सातों वार्डों में जीत हासिल की है। 

विज्ञापन
भाजपा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से सटे केंद्र शासित प्रदेश दीव नगर परिषद के चुनाव में भाजपा ने सभी वार्डों में जीत दर्ज कर ली है। मतगणना के बाद उन 7 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए, जहां 7 जुलाई को मतदान कराया गया था। परिषद की कुल 16 सीटें हैं, इनमें से छह पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुके थे। 

विज्ञापन

दीव कलेक्टर और डीएम फव्वरमन ब्रह्मा ने यह जानकारी दी। दीव के भाजपा अध्यक्ष बिपिन शाह के अनुसार परिषद में उनकी पार्टी ने सभी सातों वार्डों में जीत हासिल की है। परिषद की कुल 13 सीटें हैं। इनमें से भाजपा पहले ही छह सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। बची उक्त 7 सीटों के लिए 21 जून को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 7 जुलाई को मतदान कराया गया था। 
ये चुनाव डीएमसी के तत्कालीन अध्यक्ष हितेश सोलंकी को 2016 में सीबीआई द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति के एक मामले का हवाला देते हुए केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा हटाए जाने के लगभग सात महीने बाद कराए गए। सोलंकी को हटाए जाने से कुछ महीने पहले नगर निकाय के अध्यक्ष का निधन हो गया था। इस बीच नौ पूर्व कांग्रेस पार्षदों में से सात मई में भाजपा में शामिल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें