तमिलनाडु के सीरकाझाी में एक बंदर के काटने से परेशान नजदीक के एक गांव के कई लोग गुरुवार को अपने घरों से बाहर निकल गए और पशु को पकड़ने के सरकारी आश्वासन के बाद ही वे घर वापस लौटे।
यहां से करीब सात किलोमीटर दूर थेन्नलकुडी के एक गांव में बंदर की हरकतों से जिला वन्यजीव और वन अधिकारियों को परेशान करके रख दिया है। इन अधिकारियों ने अब इसे बेहोश करके पकड़ने के लिए पशु चिकित्सकों की मदद मांगी है।
वहीं स्थिति का आकलन करने के लिए शीर्ष अधिकारी गांव पहुंच गए हैं। गांव के ईलनगोवन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बंदर एक सप्ताह से लोगों, कुत्तों, बकरियों और गायों पर हमला कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसने दर्जनों लोगों और पशुओं को काट खाया है।