फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बंदर के कारण पूरा गांव हो रहा खाली, लोग घर छोड़ने को मजबूर

Fri, 01 Feb 2019 05:39 PM IST
अमित मंडल भाषा, सीरकाझाी
विज्ञापन
Monkey Clones - फोटो : Social Media
विज्ञापन

तमिलनाडु के सीरकाझाी में एक बंदर के काटने से परेशान नजदीक के एक गांव के कई लोग गुरुवार को अपने घरों से बाहर निकल गए और पशु को पकड़ने के सरकारी आश्वासन के बाद ही वे घर वापस लौटे।

विज्ञापन


यहां से करीब सात किलोमीटर दूर थेन्नलकुडी के एक गांव में बंदर की हरकतों से जिला वन्यजीव और वन अधिकारियों को परेशान करके रख दिया है। इन अधिकारियों ने अब इसे बेहोश करके पकड़ने के लिए पशु चिकित्सकों की मदद मांगी है।

वहीं स्थिति का आकलन करने के लिए शीर्ष अधिकारी गांव पहुंच गए हैं। गांव के ईलनगोवन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बंदर एक सप्ताह से लोगों, कुत्तों, बकरियों और गायों पर हमला कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसने दर्जनों लोगों और पशुओं को काट खाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें