फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: BJP प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले के संस्थान को मिली 5 हेक्टेयर जमीन पर विवाद; विपक्ष ने भाजपा को घेरा

Wed, 25 Sep 2024 10:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की संस्था श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान को नागपुर के कोराडी में 5.4 हेक्टेयर जमीन दी गई है। यह जमीन नए महाविद्यालय के साथ तकनीकी शिक्षा और नर्सिंग कालेज शुरू करने के लिए आवंटित की गई है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर बावनकुले। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले 5 हेक्टेयर जमीन के मामले में विवादों में आ गए हैं। नागपुर में बावनकुले के बेटे का हिट एंड रन केस मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब उन पर सरकारी जमीन हथियाने का आरोप चस्पा हो गया है। इसको लेकर विपक्ष ने जोरदार हमला बोला है। ऐन चुनाव के मौके पर बावनकुले की संस्था को जमीन का आवंटन होने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की संस्था श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान को नागपुर के कोराडी में 5.4 हेक्टेयर जमीन दी गई है। यह जमीन नए महाविद्यालय के साथ तकनीकी शिक्षा और नर्सिंग कालेज शुरू करने के लिए आवंटित की गई है। कहा जा रहा है कि इस जमीन का बाजार मूल्य करीब 5 करोड़ रुपए है लेकिन रेडीरेकनर दर से संस्था को मात्र 1.43 करोड़ रुपए में जमीन आवंटित की गई है। 

जमीन आवंटित होने की खबर सामने आने के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि महायुति की सरकार जमीन हड़पने वाली सरकार हो गई है। राज्य के विभिन्न शहरों में सत्तारूढ़ नेताओं के संस्थानों और उनके बिल्डरों को नाममात्र दर पर जमीन आवंटित किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि शिवसेना, भाजपा और एनसीपी (एसपी) की महायुति सरकार अब तक पांच लाख करोड़ रुपए की जमीन बांट चुकी है।
विज्ञापन


संस्थान बावनकुले की निजी संस्था नहीं: सचिव
जमीन आवंटन पर विवाद शुरू होने के बाद श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान ट्रस्ट के सचिव दत्तूजी समरितकर ने बयान जारी किया है कि संस्थान व्यावसायिक नहीं बल्कि धार्मिक और सामाजिक कार्यो का केंद्र है। चंद्रशेखर बावनकुले साल 2019 से इस संस्था के अध्यक्ष हैं लेकिन संस्था किसी की निजी जागीर नहीं है। संस्थान में 15 ट्स्टी हैं। सभी ट्रस्टियों ने सरकार से जमीन आवंटित करने की मांग की थी। सरकार ने नियमानुसार जमीन आवंटित की है। सरकार की ओर से जमीन की कीमत तय की गई है जिसका संस्था की ओर से भुगतान किया जाएगा।

एक रुपए में मिलती है छात्रों को शिक्षा, नहीं होनी चाहिए राजनीति- बावनकुले
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कोराडी में श्रीमहालक्ष्मी जगदंबा संस्थान है। यह किसी एक बावनकुले का संस्थान नहीं है। पहले भी मैं अध्यक्ष था। यह नागपुर जिले और राज्य का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले अपना चुनावी पर्चा मां महालक्ष्मी के दर्शन करके भरते हैं। वहां छात्रों को 1 रुपये में शिक्षा मिलती है इसलिए इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। वहीं, उन्होंने वित्त विभाग की टिप्पणियों पर बोलने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि हम कोई गैरकानूनी काम नहीं करेंगे। जिस ट्रस्ट को भूखंड दिया गया है वह एक पुराना ट्रस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें