फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के महिला डॉक्टरों ने बचाई गर्भवती की जान, हावड़ा एक्सप्रेस में समय से पहले कराई डिलिवरी

Sat, 28 Dec 2019 09:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Indian Army doctors Captain Lalitha and Captain Amandeep - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश की रक्षा और हर समय देश के नागरिकों की मदद के लिए तत्पर रहने वाली भारतीय सेना ने शनिवार को मदद की एक नई मिसाल पेश की। सेना की दो महिला डॉक्टरों ने चलती ट्रेन में एक गर्भवती की समय से पहले डिलिवरी कराई।

भारतीय सेना के 172 मिलिट्री हॉस्पिटल के दो महिला डॉक्टरों कैप्टन ललिता और कैप्टन अमनदीप ने हावड़ा एक्सप्रेस में यात्रा करते समय एक महिला यात्री की समय से पहले डिलिवरी करवाई। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन

 



जानकारी के मुताबिक, हावड़ा एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला को अचानक समय से पहले प्रसव पीड़ा शुरू हुई। यह जानकारी उसी डिब्बे में सफर रहीं दोनों डॉक्टरों को मिली। उन्होंने अपना फर्ज निभाते हुए ट्रेन में ही डिलिवरी की तैयारी की और रेल के डिब्बे में ही महिला की सफल डिलिवरी कराई।

ट्रेन कोहरे के बीच धीमी गति से चल रही थी, नजदीकी स्टेशन भी दूर था कि वहां तक पहुंचने का इंतजार नहीं किया जा सकता था। अगर जल्द डॉक्टरों ने कुछ न किया होता तो जच्चा और बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें