फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Madras: आईआईटी मद्रास के निदेशक ने बताए गोमूत्र के औषधीय गुण; वीडियो वायरल होने पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा

Sun, 19 Jan 2025 10:54 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

15 जनवरी को माटू पोंगल के मौके पर एक गो संरक्षण कार्यशाला में आयोजित कार्यक्रम में कामकोटि ने कहा कि गोमूत्र में जीवाणु रोधक (एंटी बैक्टीरियल), कवकरोधी (एंटी फंगल) और पाचन तंत्र को व्यवस्थित रखने के गुण हैं। गोमूत्र पाचन संबंधी बीमारी ( इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) जैसी स्थितियों में काफी उपयोगी रहता है।
विज्ञापन
आईआईटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि और कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम। - फोटो : cse.iitm.ac.in/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि ने गोमूत्र को स्वास्थ्य के लिए अच्छा बताया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह एक कार्यक्रम में गोमूत्र के औषधीय गुण बता रहे हैं। इसका कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम ने विरोध किया। 

विज्ञापन




वीडियो में आईआईटी मद्रास के निदेशक कह रहे हैं कि गोमूत्र में जीवाणु रोधक (एंटी बैक्टीरियल), कवकरोधी (एंटी फंगल) और पाचन तंत्र को व्यवस्थित रखने के गुण हैं। गोमूत्र पाचन संबंधी बीमारी ( इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) जैसी स्थितियों में काफी उपयोगी रहता है। इसमें तमाम औषधीय गुण मौजूद हैं।

बताया जाता है कि 15 जनवरी को माटू पोंगल के मौके पर एक गो संरक्षण कार्यशाला में आयोजित कार्यक्रम में कामकोटि ने यह बयान दिया था। उन्होंने एक सन्यासी का किस्सा सुनाते हुए कहा था कि सन्यासी ने तेज बुखार में गोमूत्र का सेवन किया और वह ठीक हो गया। सूत्र बताते हैं कि निदेशक कामकोटि ने गोशाला के कार्यक्रम में गोमूत्र पर बात की और खुद को जैविक किसान कहा। 
विज्ञापन


आईआईटी मद्रास के निदेशक की टिप्पणी की कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम ने निंदा की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आईआईटी मद्रास के निदेशक छ्द्म विज्ञान का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यह बहुत ही अभद्र है। यह आईएमए के लिए अत्यंत अशोभनीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें