फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस: विदेश के राजनयिकों ने दीं शुभकामनाएं, किसी ने गाना गुनगुनाया तो किसी ने बोले फिल्मों के डायलॉग

Sat, 14 Sep 2024 04:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में फ्रांसीसी दूतावास ने भी एक वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि वह लोगों से जुड़ने के लिए हिंदी सीख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत की समृद्धि और सांस्कृतिक विविधता की प्रशंसा की। 
विज्ञापन
हिंदी दिवस - फोटो : X@UKinIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यानी की 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर भारत में विदेशी मिशनों ने हिंदी दिवस की बधाई दी। इसके साथ ही राजनयिकों ने इसे शानदार तरीके से मनाया। विभिन्न मिशनों के राजनयिकों ने सोशळ मीडिया पर वीडियो भी साझा किया। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त का कहना है कि क्षेत्रीय भाषा जानने से उन्हें यहां काम करने में मदद मिली। ऑस्ट्रेलियाई दूत ने एक हिंदी गाना भी गुनगुनाया। उन्होंने इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों के साथ ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त की बैठक का भी अनुरोध किया। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई राजनयिक ने कहा, "नमस्ते, मेरा नाम टॉम है और मैं दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में हिंदी भाषा का राजनयिक हूं। क्षेत्रीय भाषा जानने से यहां काम करने में काफी मदद मिली।" इस दौरान उन्होंने एक हिंदी गाना भी गुनगुनाया और कैंटीन स्टाफ और ऑटो चालक से हिंदी में बात करते दिखे। 


भारत में फ्रांसीसी दूतावास ने भी एक वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि वह लोगों से जुड़ने के लिए हिंदी सीख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत की समृद्धि और सांस्कृतिक विविधता की प्रशंसा की। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "नमस्ते, मैं भारत में फ्रांसीसी दूतावास का नया प्रवक्ता हूं। इसके साथ ही मैं भारत में फ्रांसीसी दूतावास का प्रेस एवं संचार विभाग का प्रमुख भी हूं। मैं हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी बोलने वालों को शुभकामनाएं देता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं आपसे वर्चुअली मिलने और बातचीत करने के लिए इच्छुक हूं। आपसे जुड़ने के लिए मैंने हिंदी सीखना शुरू किया है। हम भारत की समृद्धि और सांस्कृतिक विविधता के जश्न में अन्य भारतीय भाषाओं में भी बात करेंगे। नमस्ते।"
विज्ञापन



हिंदी दिवस के मौके पर इस्राइली दूतावास ने भी एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में राजनयिकों को हिंदी फिल्म और सीरीज का डायलॉग बोलते हुए देखा गया। उन्होंने 3 इडियट्स, गैंग्स ऑफ वासेपुर और स्त्री फिल्मों के डायलॉग बोलने का प्रयास किया। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त ने भी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने भारत और ब्रिटेन के संबंध को महत्वपूर्ण बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें