फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस की तकलीफ के चलते अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती

Sat, 16 Apr 2016 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिलीप कुमार को मिल चुका है पद्म सम्मान - फोटो : Getty
विज्ञापन
बॉलीवुड के मशहूर नायक दिलीप कुमार की तबियत एक बार फिर से खराब हो गई है जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने एएनआई को बताया कि 93 वर्षीय अभिनेता को सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से शुक्रवार रात करीब 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें फिलहाल आईसीयू में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डॉक्टर दिलीप कुमार को गहन निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी तबियत कब ठीक हो पाएगी इस बात पर कुछ कहा नहीं जा सकता।

गौरतलब है कि दिलीप कुमार ने करीब छह दशक तक सिनेमा के लिए काम किया है। इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर उसे यादगार बना दिया। इन फिल्मों ने 'मुगल-ए-आजम', 'राम और श्याम', 'कर्मा' और 'गंगा जमुना', 'देवदास', 'अंदाज', 'गोपी', 'नया दौर', 'मधुमती' जैसी सदाबहार फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें