कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी), एक ऐसा प्रोग्राम जो कई लोगों की किस्मत बदल चुका है। केबीसी के बारे में आप जब भी सोचते होंगे तो बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ही आपके जहन में आते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केबीसी केवल हिंदी भाषा में नहीं बल्कि और भी कई भाषाओं में आता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि केबीसी किन भाषाओं में आता है और कौन से महान कलाकार इसे होस्ट करते हैं।
तमिल भाषा में कौन बेगा करोड़पति को 'नीनगालुम वेल्लालम ओरु कोडी' कहा जाता है। यह वहां 27 फरवरी 2012 में शुरू हुआ था और इसका आखिरी एपिसोड 19 नवंबर 2016 को आया। इस दौरान इसे तमिल अभिनेता सूर्या, प्रकाश राज और अरविंद स्वामी द्वारा होस्ट किया गया।
साल 2011 में भोजपुरी भाषा में भी कौन बनेगा करोड़पति प्रोग्राम आया। इसे अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने होस्ट किया। उनके पहले मेहमान भारतीय जनता पार्टी के नेता जयंत सिन्हा थे।
कन्नड़ भाषा में कौन बनेगा करोड़पति को 'कनाडा कोट्याधिपति' कहा जाता है। इसे अभिनेता पुनीत राजकुमार द्वारा होस्ट किया गया। 12 मार्च 2012 में शुरू हुए इस कार्यक्रम में कई मशहूर एक्टर भी आ चुके हैं।
केबीसी के बंगाली संस्करण को होस्ट करने के लिए पहले अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी को ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद क्रिकेटर सौरव गांगुली इसके होस्ट बने।
टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज शो कहे जाने वाला रियलिट शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन-10 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार भी बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ही इस क्विज शो को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान भी केबीसी के एक सीजन को होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा शो के सारे सीजन अमिताभ ने ही होस्ट किए हैं। केबीसी में अमिताभ बच्चन को लोगों द्वारा ज्यादा पसंद किया गया है। इसकी शुरुआत 3 जुलाई, साल 2000 से हिंदी भाषा में हुई थी।
कौन बनेगा करोड़पति के मराठी संस्करण का नाम है 'कौन होईल मराठी करोड़पति'। यह मई 2013 में शुरू हुआ था। इसे अभिनेता स्वप्निल जोशी होस्ट करते हैं।