दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं। हालांकि यह इतना आसान नहीं है। बता दें कि केंद्र शासित राज्यों में सीएम से ज्यादा शक्तियां एलजी यानी उप राज्यपाल को दी गई हैं।
इसी को लेकर दिल्ली में मुख्यमंत्री और एलजी में टकराव की स्थिति बनी रहती है। लेकिन इस सबसे पहले हमें केंद्र शासित प्रदेश और पूर्ण राज्य में अंतर समझना जरूरी है। मालूम हो कि भारत में 29 राज्य हैं। जिनमें से 7 केंद्र शासित प्रदेश है। दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप तथा पुडुचेरी यह सभी राज्य केंद्र शासित प्रदेशों के तहत आते हैं।