फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के बकाए पर बोले धर्मेद्र, साथ दो नहीं तो मोदीजी भी नहीं जिता पाएंगे

Thu, 11 Aug 2016 11:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
धर्मेंद्र यादव
विज्ञापन
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने केंद्र के पास राज्य सरकार के बकाए का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि विभिन्न मदों में राज्य का केंद्र के पास लगभग 60000 करोड़ का बकाया है। राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस संबंध में सौ से ज्यादा पत्र प्रधानमंत्री सहित कई मंत्रियों को लिखे हैं।
विज्ञापन


मगर बकाए का भुगतान तो दूर मुख्यमंत्री को पत्र का जवाब तक नहीं दिया जा रहा है। इसी क्रम में यादव ने राज्य के भाजपा सांसदों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने राज्य से राजग के 73 सांसद दिए, मगर एक भी सांसद राज्य के हित में आवाज नहीं उठा रहा।

यादव ने कहा कि अगर यही सिलसिला जारी रहा तो 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं जिता सकेंगे। यादव ने इस दौरान केंद्र पर विकास का झूठा नारा लगाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष की सरकार होने के कारण केंद्र राज्य का हक मारना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें