फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र के साथ हेमामालिनी की संपत्ति 200 करोड़ के पार

Thu, 01 Dec 2016 11:33 AM IST
पुनीत शर्मा/ रामकुमार रौतेला
विज्ञापन
- फोटो : Social media
विज्ञापन
यदि फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की संपत्ति को भी जोड़ लिया जाए, तो सांसद हेमामालिनी 200 करोड़ की मालकिन हैं। उन्होंने 178 करोड़ की संपत्ति, तो दो अप्रैल 2014 को लोकसभा प्रत्याशी के लिए नामांकन कराते वक्त ही घोषित की थी, जबकि सांसद बनने के बाद उन्होंने वृंदावन में जमीन खरीदी है। ओमैक्स सिटी में जहां उनका बंगला बन रहा है वह मथुरा और आसपास के इलाकों में सबसे महंगी मानी जाती है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद मचे सियासी तूफान में विपक्षी पार्टियां भाजपा नेताओं पर भी खूब आरोप लगा रही हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि जब भाजपा नेताओं ने अपने धन को सुरक्षित कर लिया तब प्रधानमंत्री ने देश में 1000 और 500 के नोट बंद कर दिए हैं। विपक्ष के सियासी हमलों का सामना कर रहे प्रधानमंत्री ने अपने सभी सांसदों से बैंक खातों के लेनदेन का हिसाब मांग लिया है। जबकि विपक्षी पार्टियां पूरे कार्यकाल का हिसाब मांगने लगी हैं। 

प्रधानमंत्री का आदेश होते ही भाजपा सांसदों ने ब्योरा देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सांसद हेमामालिनी ने भी अपने चार्टेड एकाउंटेंट से पूरा ब्योरा बनाने को कहा है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही पार्टी अध्यक्ष को विवरण सौंपेगी। यह बात तो हो गई बैंक खातों की जबकि सांसद पर जो संपत्ति है वह भी 80 करोड़ से अधिक की है। यह संपत्ति तो खुद सांसद के ही नाम है, जबकि इसमें ओमैक्स सिटी में बन रहे बंगले का पैसा और जोड़ लीजिए। यह बंगला भी ऐसा आलीशान बन रहा है कि देखने वाले देखते ही रह जाएं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

नामांकन के दौरान संपत्ति का ब्योरा

हेमा मालिनी
सांसद बनने के बाद नई गाड़ियां भी हेमामालिनी ने खरीदी हैं, जबकि मुंबई में इन्होंने क्या बनाया और क्या खरीदा उसकी जानकारी तो किसी को है ही नहीं। सांसद बनने के बाद भी वह कई फिल्म और विज्ञापनों में लगातार काम कर रही हैं। समय-समय पर अपनी फिल्मों के बारे में ट्वीट करके जानकारी भी देती रहती हैं।     

हेमा की संपत्ति का रिकार्ड
- नकद राशि            12.52 लाख
- बैंक खातों में            1.12 करोड़
- गहने                      1.95 करोड़ के
- कुल चल संपत्ति        8.66 करोड़
- अचल संपत्ति          57.99 करोड़
- धर्मेंद्र के साथ संपत्ति   178 करोड़

भाजपा कार्यालय के लिए हाईवे पर खरीदी गई जमीन
भाजपा कार्यालय के लिए दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर जमीन खरीदी गई है। अभी फिलहाल में बैनामा कराया गया है। 400 वर्ग गज से भी ज्यादा जमीन है। यहां हाईटेक कार्यालय बनाया जाना है। दिल्ली की तर्ज पर ही ऑफिस बनना है। करोड़ों की लागत से इस ऑफिस का निर्माण होना है। बहुमंजिला दफ्तर बनाया जाना है।
 
वहीं भाजपा नेताओं ने भी खूब संपत्ति खरीदी है। मथुरा-वृंदावन रोड, गोवर्धन रोड पर पार्टी के कई बड़े नेताओं ने जमीन में पैसा लगाया है। बड़ी कालोनियों और अपार्टमेंट में इन लोगों ने अपना पैसा इन्वेस्ट किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें