केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को ओडिशा के ढेंकनाल में 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत अमृत कलश यात्रा का शुभारंभ किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा शुरू करने के लिए ओडिशा में स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास के स्थान का दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'ओडिशा शहीदों की भूमि है, हमने उन सभी की याद में यह कार्यक्रम शुरू किया है... हमने इस भूमि से मिट्टी एकत्र की है और यह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों तक पहुंचेगी। ढेंकनाल में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज हमने यहां 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम शुरू किया। गांव वालों ने मुझसे स्कूल देखने के लिए कहा। स्कूल में सुविधाएं पूरी नहीं थीं। इसे लेकर मैं कलेक्टर से मिला। लोगों ने अन्य समस्याओं की भी शिकायत की। हमने कलेक्टर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने को कहा। केंद्र सात फीसदी सहायता देगा।